नम्र निवेदन
प्रस्तुत पुस्तकमें परम पूज्य स्वामी श्रीरामसुखदासजी महाराज द्वारा वृन्दावनमें किये गये कुछ कल्याणकारी प्रवचनोंका संग्रह किया गया है। प्रवचन भगवत्प्राप्तिके अभिलाषी साधकोंके लिये अत्यन्त महत्त्वपूर्ण है। इनमें गूढ़ तत्त्वोंको बहुत सरल रीतिसे और बोलचालकी भाषामें समझाया गया है। कल्याणकामी पाठकोंसे निवेदन है कि वे इस पुस्तकका अध्ययन-मनन करके इससे अधिकाधिक लाभ उठानेकी चेष्टा करें।