निवेदन

भगवत्प्रेमको मोक्षसे भी ऊँचा माना गया है। उसे प्राप्त करनेका मुख्य उपाय सन्तोंने बताया है—भगवान‍्को अपना मानना। मीराबाईने इसी उपायको अपनाया था। ‘मेरे तो गिरधर गोपाल, दूसरो न कोई’ — यही मीराबाईकी एकमात्र साधना थी।

प्रस्तुत पुस्तकमें श्रद्धेय श्रीस्वामीजी महाराजके मेरे तो गिरधर गोपाल आदि पन्द्रह लेखोंका अनूठा संग्रह है। भगवत्प्रेमी साधकोंके लिये ये लेख बहुत उपयोगी एवं सुगमतापूर्वक परमात्माप्राप्ति करानेमें विशेष सहायक हैं।