अनुरोध

लीजिये ‘शिव’ के विचार उच्च जीवनकी सफलताके शिखरपर पहुँचानेवाली सुखमयी सीढ़ियोंके रूपमें आपके सामने उपस्थित हैं। उच्च जीवनके शिखरपर पहुँचना हो तो सावधानीके साथ इन सीढ़ियोंसे चढ़ना आरम्भ कर दीजिये। चढ़नेमें भी श्रम-कष्ट न होकर आराम-सुख मिलेगा और शिखरपर पहुँच जानेपर तो परमानन्दस्वरूपकी प्राप्ति ही हो जायगी।