निवेदन
प्रस्तुत पुस्तकमें परम श्रद्धेय स्वामीजी श्रीरामसुखदासजी महाराज द्वारा बीकानेरमें चातुर्मास्य सत्संग सं० २०४२ के अवसरपर किये गये कुछ विशेष प्रवचनोंका संग्रह किया गया है। ये प्रवचन सभी साधकोंके लिये अत्यन्त महत्त्वपूर्ण और उपयोगी हैं। कल्याणके इच्छुक सभी भाई-बहनोंसे निवेदन है कि वे इनका अध्ययन-मनन करके लाभ उठानेकी चेष्टा करें।