शिखा रखनेके लाभ
‘अखिल भारतीय पण्डित महापरिषद्’ (वाराणसी)-ने शिखा रखनेके निम्न लाभ बताये हैं—
१. शिखा रखने तथा उसके नियमोंका यथावत् पालन करनेसे मनुष्यको सद्बुद्धि, सद्विचार आदिकी प्राप्ति होती है।
२. शिखा रखनेसे आत्मशक्ति प्रबल बनी रहती है।
३. शिखा रखनेसे मनुष्य धार्मिक, सात्त्विक और संयमी बनता है।
४. शिखा रखनेसे मनुष्य लौकिक तथा पारलौकिक समस्त कार्योंमें सफलता प्राप्त करता है।
५. शिखा रखनेसे मनुष्य प्राणायाम, अष्टांगयोग आदि यौगिक क्रियाओंको ठीक-ठीक कर सकता है।
६. शिखा रखनेसे सभी देवता मनुष्यकी रक्षा करते हैं।
७. शिखा रखनेसे मनुष्यकी नेत्रज्योति सुरक्षित रहती है।
८. शिखा रखनेसे मनुष्य स्वस्थ, बलिष्ठ, तेजस्वी और दीर्घायु होता है।