नम्र निवेदन

प्रस्तुत पुस्तिकामें परमपूज्य स्वामीजी श्रीरामसुखदासजी महाराज द्वारा श्रीमुरलीमनोहर धोरा, बीकानेरमें प्रात: पाँच बजेके बाद किये गये कुछ तात्त्विक प्रवचनोंका संग्रह किया गया है। ये प्रवचन मनुष्यमात्रके अनुभवपर आधारित हैं। भगवत्प्राप्तिके इच्छुक साधकोंके लिये तो ये प्रवचन अत्यन्त महत्त्वपूर्ण एवं उपयोगी हैं। इनमें गूढ़ तात्त्विक बातोंको सरल भाषा और रीतिसे समझाया गया है। कल्याणकांक्षी भाइयों और बहनों-माताओंसे निवेदन है कि वे इस पुस्तिकाका अध्ययन-मनन करके इससे लाभ लेनेकी चेष्टा करें।