निवेदन

नित्यलीलालीन भाईजी श्रीहनुमानप्रसादजी पोद्दारके भगवद‍्भक्तिपरक सैद्धान्तिक लेख जो ‘कल्याण’ में प्रकाशित होते रहे, वे ही भगवत्प्रेमी जनताके आग्रहसे पुन: पुस्तकाकार प्रकाशित हुए हैं। उनमेंसे कुछ भगवत्सम्बन्धी पुस्तकोंका संकलन कर ‘भगवच्चर्चा’ शीर्षकसे पाँच भागोंमें विभक्त करके प्रकाशित किया जा रहा है। यह उसका प्रथम भाग है, इसमें ‘तुलसीदल’ नामकी पुस्तक सम्मिलित की गयी है। इसमें ‘गोपी-प्रेम’ शीर्षक एक अत्यन्त रोचक विशाल लेख और सम्मिलित कर दिया गया है, जिससे इसकी उपादेयता और बढ़ गयी है। आशा है, भगवत्प्रेमी जनता इसे पूर्ववत् अपनाकर लाभ उठायेगी।