नम्र निवेदन
प्रस्तुत पुस्तकमें श्रद्धेय स्वामीजी श्रीरामसुखदासजी महाराज द्वारा नागपुरमें दिये गये कुछ उपयोगी प्रवचनोंका संग्रह किया गया है। ये प्रवचन कल्याणके इच्छुक साधकोंके लिये अत्यन्त महत्त्वपूर्ण हैं। पाठकोंसे मेरी विनम्र प्रार्थना है कि वे कम-से-कम एक बार इस पुस्तकको मननपूर्वक अवश्य ही पढ़ें और इससे लाभ उठानेकी चेष्टा करें।