निवेदन

प्रस्तुत पुस्तकमें परमश्रद्धेय श्रीस्वामीजी महाराज द्वारा समय-समयपर लिखवाये गये नौ लेखोंका संग्रह है। ये लेख सभी भाई-बहनोंके लिये बड़े कामके हैं। इनमें ऐसी अनेक गहरी बातें आयी हैं जो तत्त्वका सहज अनुभव करानेमें बहुत सहायक हैं। साधकोंसे विनम्र प्रार्थना है कि वे तत्त्वप्राप्तिके उद्देश्यसे इस पुस्तकका अध्ययन करें और लाभ उठायें।